राज्यपाल ने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंच प्रोफेसरों की जमकर लगाई क्लास

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 10:25 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्य शनिवार को अचानक ऊधमसिंह नगर के पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में पहुंची। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों से किसानों से सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 

प्रोफेसरों नहीं दे पाए राज्यपाल के सवालों के जवाब 
जानकारी के अनुसार, वैज्ञानिकों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर राज्यपाल ने एक के बाद एक और जानकारी लेनी चाही लेकिन वैज्ञानिकों के द्वारा उचित जानकारी ना मिलने पर राज्यपाल का पारा चढ़ गया और उन्होंने सभी के सामने प्रोफेसरों की जमकर क्लास लगा दी। 

राज्यपाल ने प्रोफेसरों को सतर्क होकर काम करने के दिए निर्देश 
बता दें कि राज्यपाल ने प्रोफेसरों को सतर्क होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोफेसरों पर नारजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग काम करने के स्थान पर अधिकारियों के पीछे-पीछे भागते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आप लोगों की लापरवाही विश्वविद्यालय को इतनी नीचे ले आई है। 

Nitika