राज्यपाल अल्मोड़ा के कर्कोटेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे, धाम का किया निरीक्षण

punjabkesari.in Sunday, Jul 15, 2018 - 04:08 PM (IST)

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पॉल और राज्य मंत्री रेखा आर्य रविवार को स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली अल्मोड़ा के कर्कोटेश्वर महादेव मन्दिर काकड़ीघाट धाम पहुंचे। 

राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद की तपोस्थली का निरीक्षण कर पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने कर्कोटेश्वर महादेव मन्दिर काकड़ीघाट धाम को पावन स्थल बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 130 साल पहले यहां पर ध्यान किया था। इसी को देखते हुए सरकार को इस स्थान को टूरिज्म सर्किट के रूप में विकसित करना चाहिए। 

वहीं राज्य मंत्री रेखा आर्या ने भी कर्कोटेश्वर महादेव मन्दिर काकड़ीघाट धाम के पर्यटन विकास की बात कही। 
 

Nitika