2 दिवसीय दौरे के चलते केदारनाथ धाम पहुंची राज्यपाल, पति संग बाबा केदार के किए दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Oct 18, 2018 - 12:25 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्य अपने 2 दिवसीय दौरे के चलते  गुरुवार को केदारनाथ धाम में पहुंची। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

जानकारी के अनुसार, पहली बार केदारनाथ धाम पहुंची राज्यपाल ने अपने पति क साथ बाबा केदार के दर्शन कर जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने काफी देर तक केदारनाथ की खूबसूरती को निहारा। वहीं राज्यपाल गुरुवार को रात्रि विश्राम गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि विश्राम गृह में करेंगी। इसके बाद शुक्रवार सुबह राज्यपाल बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि राज्यपाल की पूजा को लेकर मंदिर समिति ने पहले से ही तैयारी की जा चुकी थी। इसके साथ ही प्रशासन के द्वारा सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static