थराली उपचुनाव में भाजपा की राह हुई आसान, गुड्डू लाल ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

punjabkesari.in Thursday, May 10, 2018 - 01:14 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में थराली उपचुनाव को लेकर भाजपा में आपसी सहमति बन गई है। उपचुनाव को लेकर भाजपा की राह आसान हो गई है। भाजपा में निर्दलीय प्रत्याशी गुड्डू लाल शाह के बागी बनकर खड़े होने की अटकलों पर विराम लग गया है। 

भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नामांकन की तैयारी की पूरी 
जानकारी के अनुसार, गुड्डू लाल शाह को पहले तो भाजपा में शामिल कर लिया गया लेकिन जब गुड्डू लाल को टिकट नहीं मिली तो उसने निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया। इसके पश्चात गुड्डू लाल ने जनता के साथ मुलाकात की। जनता ने उन्हें चुनाव ना लड़ने की सलाह दी। जनता ने उन्हें विकास के लिए खड़ा रहने की भी सलाह दी। भाजपा ने अपने प्रत्याशी मुन्नी देवी के नामांकन की पूरी तैयारी कर ली है। मुन्नी देवी के नामांकन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट थराली पहुंच रहे हैं। 
PunjabKesari
कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना 
वहीं दूसरी तरफ गुड्डू लाल शाह के पलटने से कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इनके बीच सौदा हुआ है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा धन-बल के साथ उपचुनाव को प्रभावित करना चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जनशक्ति को धनशक्ति के साथ प्रभावित कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static