हरिद्वारः गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन, साधु-संतों ने आदिवासी महिलाओं को किया सम्मानित

punjabkesari.in Thursday, Jul 26, 2018 - 12:53 PM (IST)

हरिद्वारः उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में बुधवार को भारत माता समन्वय ट्रस्ट के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष और शहरी विकास मंत्री हुए शामिल 
जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और शहरी विकास मंत्री मंदन कौशिक, भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद सहित कई साधु-संत शामिल हुए। इस दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील राज्य है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में साधु-संतों के द्वारा 50 लाख रूपए की धनराशि मिलना सरकार के लिए बड़ा आशीर्वाद है। 

साधु-संतों ने सरकार को दी 50 लाख की धनराशि 
भारत माता ट्रस्ट द्वारा देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों से आई आदिवासी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संतों के द्वारा सम्मान प्राप्त करके आदिवासी महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। वहीं साधु-संतों ने राज्य सरकार की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से 50 लाख रुपए की धनराशि देने की भी बात कही। 

 

Nitika