प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार हाकम सिंह BJP से 6 साल के लिए निष्कासित

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 11:40 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में रविवार को गिरफ्तार उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री कुलदीप कुमार ने यहां बताया कि भाजपा ने आयोग के प्रश्नपत्र लीक मामले में आरोपी बनाए गए रावत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर हाकम सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। वहीं पिछले साल 4 और 5 दिसंबर को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा में अभ्यर्थियों से धन लेकर उन्हें हल किए गए प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाने के आरोप में प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार को रावत को गिरफ्तार किया।

रावत इस मामले में अब तक गिरफ्तार 18 आरोपियों में से एक हैं। बता दें कि हाकम सिंह रावत की गिरफ्तारी के बाद से भाजपा की खासी किरकिरी हो रही थी। सोशल मीडिया पर भी रावत के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा कई अन्य भाजपा नेताओं के साथ फोटो प्रसारित हो रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static