उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज, हरक सिंह को मिल सकती है BJP प्रदेश अध्यक्ष की कमान

punjabkesari.in Saturday, Oct 16, 2021 - 03:30 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने के कयास लगाए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल सकती है।

ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष न बनने पर हरक सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्हें चुनाव आयोग समिति का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश शर्मा काउ दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे हैं। दोनों नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर रहे हैं। हालांकि कि, उनका कहना है कि वह किसी निजी कार्य से यहां आए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static