उत्तराखंड के पहाड़ों पर हरेला पर्व की धूम, वन विभाग के साथ मिलकर ग्रामीण कर रहे वृक्षारोपण

punjabkesari.in Tuesday, Aug 13, 2019 - 06:22 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड के पहाड़ों में इन दिनों हरेला पर्व की धूम है। हरेला के तहत पहाडी अंचलों में बसे गांव के लोग वन विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पहाड़ों को बचाने के लिए वृक्षारोपण कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, इस बार पहाड़ी लोगों में पहाडों पर वृक्षारोपण को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर अपने घरों के आसपास और वन पंचायत भूमि पर पेड़ लगा रहे हैं। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन संरक्षक डीके सिंह ने मंगलवार को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने वन विभाग के द्वारा लगाए गए पौधारोपण की विस्तृत रिपोर्ट भी संबंधित अधिकारियों से ली।

इस अवसर पर डीके सिंह ने कहा कि इस साल वन विभाग ने करोड़ों की संख्या में लगभग 11 सौ से अधिक हेक्टेयर भूमि पर पूरे राज्यभर में वृक्षारोपण किया है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री का भी सपना है कि उत्तराखंड को हरा-भरा बनाया जाए। इसलिए इस साल वन विभाग ने पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिताओं को हासिल करने का प्रयास किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static