कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर हरीश रावत का ट्वीट- फिर से बोलो जय ईवीएम

punjabkesari.in Wednesday, May 16, 2018 - 05:07 PM (IST)

देहरादूनः कर्नाटक चुनाव में भाजपा की जीत की तरफ कदम बढ़ते देखकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का दर्द फिर से झलक उठा है।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने व्यक्त की प्रतिक्रिया 
जानकारी के अनुसार, हरीश रावत ने ट्विटर के माध्यम से एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि 'फिर से बोलो जय ईवीएम'। हरीश रावत द्वारा किए गए ट्वीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। अजय भट्ट ने हरीश रावत पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस को ना जाने क्या हो गया है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत को पता होना चाहिए कि जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे, उस समय वह भी ईवीएम के कारण ही बने थे। 
PunjabKesari
अजय भट्ट ने कांग्रेस को दी ये नसीहत 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब जब कांग्रेस का पतन हो रहा है तो उन्होंने ईवीएम को दोष देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसियों का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। वह बिना सिर-पैर की बातें कर रहे हैं, जो कि उनकी बौखलाहट को साफ तौैर पर दर्शाता है। अजय भट्ट ने कांग्रेस को नसीहत दते हुए कहा कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके। पहले अपना घर बचाए फिर ही भाजपा पर आरोप लगाए। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static