हरियाणा के मुख्यमंत्री पहुंचे नैनीताल, लोकसभा चुनावों को एक साथ करवाने का किया समर्थन

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 06:39 PM (IST)

नैनीतालः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को नैनीताल जिले में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सारे देश में लोकसभा चुनावों को एक साथ करवाने का समर्थन करते हैं। 

जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2019 सितंबर में होने हैं लेकिन अगर सारे देश में चुनाव एक साथ होते हैं तो उनकी सरकार इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार जनता के वादों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। 

बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नैनीताल के चकलुवा गांव में हरियाणा भाजपा के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट के पिता की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए गए थे। 

Nitika