HC ने खारिज की EVM पर कांग्रेस की याचिका, चुनावों के दौरान हेराफेरी का लगाया था आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 11:06 AM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेताओं द्वारा दायर उन 5 याचिकाओं को खारिज कर दिया, जिनमें 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था।

न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने 14 अक्टूबर को इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था और मंगलवार को उन्होंने इन्हें खारिज कर दिया। पिछले विधानसभा चुनावों में पराजित कांग्रेस उम्मीदवारों नवप्रभात, विक्रम सिंह नेगी, राजकुमार, अंबरीश कुमार और गोदावरी थापली ने ईवीएम में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए चुनाव परिणामों को चुनौती दी थी।

बता दें कि याचिकाओं में भाजपा उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के लिए ईवीएम में हेराफेरी किए जाने का आरोप लगाते हुए चुनावों को रद्द करने की प्रार्थना की गई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static