मौसम का बदला मिजाजः चारों धाम में हुई भारी बर्फबारी, केदारनाथ में बिछी बर्फ की चादर

punjabkesari.in Friday, Dec 07, 2018 - 06:37 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। चारधाम सहित राज्य के निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। इसी के चलते राज्य में शीतलहर चल रही है और तापमान में भी भारी गिरावट आई है।

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ धाम में गुरुवार को लगभग 5 घंटों तक लगातार बर्फबारी हुई। इससे धाम में 6 इंच तक बर्फ जम गई है और बर्फीली हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही धाम का अधिकतम तापमान 8 और न्यूनतम तापमान मानइस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी बर्फबारी होने के कारण लगभग आधा फीट बर्फ जम गई है। इसके साथ ही औली में सीजन की तीसरी बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है।

बता दें कि चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी भारी बर्फबारी हुई है। इसी के चलते धाम ने लगभग 5 इंच तक बर्फ की चादर ओढ़ ली है।

Nitika