अब सितंबर महीने में शुरू होंगी खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम में बंद हुईं हेली सेवाएं

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 06:11 PM (IST)

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं अब यह सेवाएं सितंबर महीने में फिर से शुरू की जाएंगी।

जानकारी के अनुसार, केदारनाथ में इन दिनों खराब मौसम के कारण केदारघाटी में घना कोहरा छाया हुआ है। इसी के चलते हवाई उड़ान भरना संभव नहीं है। इंडो कॉप्टर और थंबी एविएशन सहित 2 कंपनियां जुलाई तक अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन अब खराब मौसम के कारण सभी 9 कंपनियों ने अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। वहीं अब यह सेवाएं सितंबर महीने में फिर से शुरू हो जाएंगी।

बता दें कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा भी प्रभावित हो रही है। बारिश के कारण दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। इसी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

Nitika