केदारनाथ धाम में एक बार फिर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, यात्रियों की बढ़ी संख्या

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 10:42 AM (IST)

रुद्रप्रयागः केदारनाथ धाम के लिए एक बार फिर से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। बरसात के बाद दूसरे चरण की हेलीकॉटर सेवाएं कपाट बंद होने तक जारी रहेंगी।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारघाटी से 4 हेली कंपनियों ने सेवाएं शुरू कर दी है। गुप्तकाशी से आर्यन हेली कंपनी ने अपनी सेवा जारी कर दी है जबकि शेरसी हेलीपैड से हैरिटेज और हिमालयन हेली और फाटा से पवनहंस ने सेवा शुरू की है। हेली कंपनियों के आने से यात्रा में भी बढ़ोत्तरी हुई है। तीर्थयात्रियों की हरसंभव मदद की जा रही है। यह सेवा कपाट बंद होने तक जारी रहेगी। हेलीकॉप्टर सेवा के शुरू होने से यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं अब तक 8 लाख 50 हजार तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 2-3 दिनों से धाम आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़कर 2 से ढाई हजार प्रतिदिन हो गई हैं। अभी तक साढ़े 8 लाख यात्री केदरनाथ बाबा के दर्शन कर चुके है।

बता दें कि मॉनसून सीजन में केदारघाटी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा बंद कर दी जाती है, जिसके कारण बरसात में तीर्थयात्रियों को पैदल या फिर घोड़े-खच्चरों से ही यात्रा करनी पड़ती है। मौसम साफ होने के बाद ही पुन: हेलीकॉप्टर सेवा शुरु की जाती है।
 

Nitika