सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, पहला जत्था हुआ रवाना

punjabkesari.in Friday, May 25, 2018 - 01:34 PM (IST)

चमोलीः उत्तराखंड में शुक्रवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए गए हैं। इस गुरुद्वारे के पास हिंदुओं के आस्था के केंद्र लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी खोल दिए गए हैं। अब अगले 6 महीने के लिए कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, हेमकुंड साहिब के कपाट हजारों शुक्रवार सुबह 9 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के चलते पंच प्यारों की अगुवाई में इस साल का पहला जत्था सेना के बैंड की मधुर ध्वनि के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारे से गोविंदधाम गुरुद्वारे के लिए शुक्रवार सुबह 8:30 बजे रवाना हुआ। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्रजीत सिंह, मुख्य ट्रस्टी सरदार जनक सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह सहित स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं को सरोपा भेंट कर पंच प्यारों को गोविंदधाम के लिए रवाना किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ भ्यूंडार घाटी और हेमकुंड साहिब का आस्था पथ गुंजायमान हो उठा। 

बता दें कि यह जत्था घांघरिया से शुक्रवार को हेमकुंड साहिब पहुंचेगा। अब तक करीब 3 हजार सिक्ख तीर्थयात्रियों के हेमकुंड साहिब के मुख्य पड़ाव घांघरिया पहुंचने की सूचना मिली है।  

Nitika