विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आज विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए होंगे बंद

punjabkesari.in Wednesday, Oct 10, 2018 - 10:41 AM (IST)

जोशीमठः उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट बुधवार को विधि-विधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। 

लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट भी आज होंगे बंद 
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे पंजाब से पहुंचे सेना के बैंड की धुनों के बीच हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 

इस साल 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन 
बता दें कि हेमकुंड साहिब में इस साल 2 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनार्थ पहुंच चुके हैं, जबकि साल 2017 में 2 लाख 27 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किऐ थे। 

Nitika