उत्तराखंड की तर्ज पर अब हिमाचल प्रदेश ने भी गाय को दिया राष्ट्रमाता का दर्जा

punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 10:47 AM (IST)

देहरादूनः देश के भिन्न-भिन्न राज्यों में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की कवायद तेज हो गई है। उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने भी गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव पास कर लिया है।

अन्य राज्य भी गाय को दें राष्ट्र माता का दर्जा
उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्या ने सभी राज्यों से अपील करते हुे कहा कि वह इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सितंबर महीने में उत्तराखंड विधानसभा में गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इसके बाद अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य
वहीं उत्तराखंड की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने भी इसका स्वागत किया है। रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड ऐसा पहला राज्य था जिसने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने को लेकर विधानसभा में प्रस्ताव पारित किया था। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश में भी इसे जरूरी मानते हुए एक कदम आगे बढ़ाया है। रेखा आर्या ने कहा कि 2 राज्यों के बाद अब उन्हें उम्मीद है कि और राज्य भी इस काम को आगे बढ़ाएंंगे और जल्द ही गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाएगा।

गाय किसी जाति धर्म की मां नहीं बल्कि पूरे विश्व की मां
पशुपालन मंत्री ने कहा कि गाय किसी जाति धर्म की मां नहीं है बल्कि पूरे विश्व की मां है। इसी के चलते उसके ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए यह प्रस्ताव बेहद जरूरी है। मंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि जल्द ही उत्तराखंड द्वारा शुरू किए गए इस प्रयास के सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे।

Nitika