उत्तरकाशी में बारिश में मकान ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 06:29 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ में भारी बारिश के दौरान एक मकान ढह गया और उसके मलबे में दबकर एक महिला की मृत्यु हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि घटना बुधवार देर रात कुमराडा गांव के मुंडारा नामे तोक में हुई, जहां पत्थर से बना एक मंजिला मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि मकान के मलबे में दबने से भट्टू देवी (60) की मृत्यु हो गई। वहीं अधिकारी ने कहा कि महिला के परिजनों को सरकारी मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static