गंगा भागीरथी की धारा के प्रवाह में बाधा बनी बर्फ, तापमान में इजाफा होने से बना हिमस्खलन का खतरा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 02, 2019 - 02:22 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित हर्षिल वैली में भारी बर्फबारी होने के कारण गंगा भागीरथी की एक धारा का प्रवाह कुछ देर के लिए अवरुद्ध हो गया। इसके बाद पानी से बर्फ कटने पर नदी का प्रवाह सामान्य हो गया। वहीं तापमान में इजाफा होने के कारण बर्फ से ढके हुए क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस बार गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में हुआ भारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री धाम सहित हर्षिल वैली पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई है। इसके साथ ही मुखबा और जांगला के बीच व्यू प्वाइंट के सामने वाले हिस्से में लगभग 600 मीटर ऊंचाई पर हुआ हिमस्खलन गंगा भागीरथी तक पहुंच गया। वहीं पर्यटक दल में शामिल वेयर ईगल्स डेयर ग्रुप के संचालक तिलक सोनी ने बताया कि हिमस्खलन बर्फ की नदी की शक्ल में नीचे आया। इसके कारण कुछ देर तक गंगा भागीरथी का प्रवाह कुछ देर तक अवरुद्ध हो गया।

बता दें कि गंगा भागीरथी का पानी कुछ देर तक ठहर गया। इसके बाद पानी ने बर्फ को काटकर अपना रास्ता बना लिया और नदी का प्रवाह सामान्य हो गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static