अगस्त्य मुनि पीजी कॉलेज में आज से शुरू IGNOU की परीक्षा, कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 03, 2021 - 12:20 PM (IST)

 

देहरादूनः इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी IGNOU की तरफ से टीईई जून 2021 की परीक्षा 3 अगस्त से शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड के भी तमाम इग्नू सेंटर में अलग-अलग कोर्स की परीक्षा शुरू हो गई है।
PunjabKesari
अगस्त्य मुनि के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बने इग्नू स्ट़डी सेंटर में भी कदाचार मुक्त परीक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कोरोना से बचाव के लिए परीक्षा के दौरान गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। गवर्नमेंट पीजी कॉलेज,अगस्तय मुनि की प्रिंसिपल प्रोफसर पुष्पा नेगी ने बताया कि कोरोना संकट के दौरान भी कोर्स की ऑनलाइन क्लास आयोजित की गई थी। इग्नू स्टडी सेंटर के समन्वयक डॉ. अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुल 578 स्टूडेंट ऑनलाइन कोर्स में शामिल हुए थे। कोरोना महामारी के दौरान गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, अगस्तय मुनि के इग्नू स्टडी सेंटर से पूरे उत्तराखंड के छात्रों को ऑनलाइन ट्यूटोरियल उपलब्ध करवाया गया। प्रिंसिपल प्रोफसर पुष्पा नेगी ने गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, अगस्तयमुनि के इग्नू स्टडी सेंटर की कार्यशैली की सराहना की है।
PunjabKesari
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि गवर्नमेंट पीजी कॉलेज,अगस्तय मुनि में बना स्टडी सेंटर दुर्गम पहाड़ी इलाके के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डॉ. आशा शर्मा ने दुर्गम और आपदा प्रभावित क्षेत्र में इग्नू स्टडी सेंटर के सफल संचालन का पूरा क्रेडिट कॉर्डिनेटर अखिलेश्वर द्विवेदी को दिया है। वहीं इग्नू के क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ. रंजन कुमार ने बताया कि 3 अगस्त से 9 सितंबर तक परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। कुमार ने बताया कि उत्तराखंड में इग्नू के कुल 14 स्टडी सेंटर में ये परीक्षाएं कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए ली जा रही हैं। इग्नू के छात्र अपने हाल टिकट को वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनना और सैनिटाइजर लाना अनिवार्य कर दिया गया है।
PunjabKesari
इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जगदम्बा प्रसाद ने बताया कि जुलाई 2021 के सेशन में बीए, बीएससी, बीकॉम, डिप्लोमा और एमए में एडमिशन की तारीख को 16 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static