कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र का उत्तराखंड में दिखा असर, कई पूर्व सैन्य अधिकारी BJP में हुए शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 05:44 PM (IST)

देहरादूनः लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र का असर उत्तराखंड में भी देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कई पूर्व सैन्य अधिकारियों ने भाजपा में शामिल होकर इसका विरोध जताया है।

जानकारी के अनुसार, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश बंसल ने पूर्व सैन्य अधिकारियों को पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर पूर्व सैन्य अधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में सेना के अधिकारों में कटौती की है। इसके साथ ही सेना को कमजोर करने की भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हमेशा सेना का मोनबल बढ़ाया है।

वहीं सेना के पूर्व अधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार ने सदैव सेना का मजबूत करने का काम किया है। इसी के चलते कई सेना से जुड़े लोग और पूर्व सैन्य अधिकारी भाजपा की और झुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बने और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने।



 

Nitika