उत्तराखंड में बुरांश के फूलों की पाई जाती है 5 प्रजातियां, लोगों को है बेहद प्रिय

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 05:21 PM (IST)

देहरादून: उत्तराखंड में बुरांश के फूलों की 5 प्रजातियां पाई जाती है। बसंत में खिलने वाले बुरांस के फूल राज्य की जनता में गहराई से समाया हुआ है। बुरांश के फूल अधिकत्तर लाल रंग के ही होते है लेकिन उत्तराखंड में यह फूल सफेद, गुलाबी, पीला और नीला भी होता है। 

बुरांश के फूल का लोकगीतों में महत्त्व होने के साथ-साथ वर्तमान में उत्तराखंड का राज्य वृक्ष भी बन गया है। बुरांश का वैज्ञानिक नाम रोडोडैंड्रोेन है। उत्तराखंड में यह फूल मार्च में खिलना शुरू हो जाता है। फूलों के खिलने की प्रक्रिया 15 से 20 दिनों के बीच पूरी हो जाती है। इसकी पत्तियां मोटी और फूल घंटी के आकार के लाल रंग के होते है। इसके अतिरिक्त बुरांश के फूल गुलाबी, सफेद, नीले और पीले भी होते है लेकिन किसी भी फूल में सुगंध नहीं होती। 

इन फूलों में सबसे प्रचलित प्रजाति है रोडोडैंड्रोन आरबोरियम। यह प्रजाति 5 से 8 हजार फुट की ऊंचाई पर पाई जाती है और इसका फूल लाल रंग का होता है। इसके वृक्ष काफी बड़े-बड़े होते हैं।

Punjab Kesari