CM ने बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का किया लोकार्पण, कहा- प्रेमनगर में बनाया जाएगा मिनी स्टेडियम

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 05:23 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रेमनगर में 63.39 लाख की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीडा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाए जाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पौने 4 साल में हर क्षेत्र में राज्य के विकास पर ध्यान दिया गया है। अटल आयुष्मान योजना में राज्य के सभी परिवारों को पांच लाख रुपए तक निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान योजना में नेशनल पोर्टेबिलिटी की सुविधा देते हुए देशभर के 22 हजार से अधिक अस्पताल इसमें सूचीबद्ध हैं। राज्य में हेल्थ सिस्टम को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में जहां प्रदेश में केवल 2 जनपदों में आईसीयू वार्ड की व्यवस्था थी जबकि अब राज्य में 27 आईसीयू वार्ड हैं।

वहीं सीएम रावत ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन पाइप की पर्याप्त व्यवस्था है। 2017 में राज्य में 1024 डॉक्टर थे, वर्तमान में 2400 डॉक्टर हैं, जबकि 720 डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने कहा कि आज सभी जिला अस्पतालों में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लगभग 2500 नर्सों की भर्ती की जाएगी। पानी के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाई गई।
 

Nitika