उत्तराखंड में मिला-जुला रहा निकाय चुनाव का परिणाम, 35 निकायों पर भाजपा ने किया कब्जा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 21, 2018 - 02:06 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में रविवार को सारे राज्य में निकाय चुनाव के लिए मतदान करवाए गए। निकाय चुनाव की मतगणना मंगलवार को करवाई गई। चुनावों के नतीजे इस प्रकार हैंः- 

- 84 निकाय में से 83 का परिणाम हुआ घोषित। 
- भाजपा को मिली 35 सीटें और कांग्रेस के खाते में गई 24 सीटें। 
- वहीं निर्दलीय ने 23 सीटों पर किया कब्जा। 
- मेयर पद पर कुल 7 सीटों में से 5 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा। वहीं अन्य 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। 
- नगर पालिका अध्यक्ष की कुल 39 सीटों में से कांग्रेस को मिली 15 सीटें। इसके साथ ही भाजपा के खाते में गई 12 और अन्य को मिली 11 सीटें। 
- नगर पंचायत अध्यक्ष की कुल 38 सीटों में से भाजपा को मिली 17 सीटें। इसके साथ ही कांग्रेस को 8 और अन्य को 12 सीटें मिली हैं। 
- पार्षद पद पर 1064 सीटों पर चुनाव हुए, जिनमें से 992 सीटों के रिजल्ट घोषित हो चुके हैं। 
- पार्षद पद पर निर्दलीय प्रत्याशियों का बना दबदबा। निर्दलीय ने 542 सीटों पर किया कब्जा। 
- इसके साथ ही भाजपा के खाते में गई 288 सीटें और कांग्रेस को 159 सीटें मिली हैं। 
- पार्षद पद पर AAP ने 2 और बीएसपी-3, सपा-1 और यूकेडी ने 1 सीट पर दर्ज की जीत। 
- मेयर सीट पर 5472 वोटों से भाजपा ने काशीपुर में दर्ज की जीत। 
वहीं कांग्रेस ने 1568 वोटों के अंतर से कोटद्वार में मेयर पद पर किया कब्‍जा। 

गौरतलब है कि रविवार को सारे राज्य में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव हुए थे। 

Nitika