जागेश्वर धाम पहुंचे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से किया स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 03:52 PM (IST)

 

देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज भगवान शिव के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचे। नड्डा यहां पत्नी मल्लिका नड्डा व अन्य परिजनों के साथ आए हैं। यहां पहुंचने पर उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।

कुमाऊंनी परिधान में पहुंची महिलाओं ने मंदिर के द्वार के समीप उनका तिलक कर स्वागत किया। इसके बाद नड्डा मंदिर परिसर में दाखिल हुए। उन्होंने सपरिवार पूजा अनुष्ठान किया। पं.लक्ष्मी दत्त भट्ट द्वारा उनको पूजा अनुष्ठान करवाया गया। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि आज इस स्थान पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां आकर एक ऊर्जा मिली और भगवान शिव से भारत व भारतवासियों के लिए मनोकामना की।

बता दें कि जेपी नड्डा 20 और 21 अगस्त को धर्मंनगरी हरिद्वार जाएंगे। वहां पर अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन होगा।
 

Content Writer

Nitika