2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे JP नड्डा, धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपैड पर किया स्वागत

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 03:18 PM (IST)

 

देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को 2 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हैलीपैड पर नड्डा का स्वागत किया।
PunjabKesari
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, वंशीधर भगत, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक मदन कौशिक, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने भी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
PunjabKesari
जेपी नड्डा ने यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद चमोली जनपद के लिए प्रस्थान किया। वह वहां सवाद नामक स्थान पर शहीद सम्मान यात्रा में भाग लेंगे। उसके बाद, वह अल्मोड़ा और रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static