15 नवंबर को देहरादून आएंगे BJP के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, विभिन्न बैठकों में लेंगे हिस्सा

punjabkesari.in Sunday, Nov 10, 2019 - 05:57 PM (IST)

देहरादूनः भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को देहरादून आएंगे। उनके भव्य स्वागत को लेकर पार्टी ने रूपरेखा तैयार कर ली है।

मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में रविवार को बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के भव्य स्वागत की रूपरेखा तैयार की। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद यह उनकी प्रथम उत्तराखंड यात्रा होगी।

जेपी नड्डा 15 नवंबर को विभिन्न बैठकों में भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नड्डा के देहरादून आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। यह तय किया गया है कि नड्डा के आगमन पर जॉलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर डोईवाला, रिस्पना पुल और वहां से होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय आगमन व स्थान-स्थान पर उनका स्वागत किया जाएगा। वह यहां पार्टी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों से मुलाकात करने के अलावा कोर ग़्रुप की बैठकों सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल लेंगे। इस बारे में पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को जिम्मेदारियां भी दी गईं।
 

Nitika