न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने उत्तराखंड के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

punjabkesari.in Wednesday, Jun 29, 2022 - 10:38 AM (IST)

 

देहरादूनः न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने मंगलवार को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राजभवन में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उन्हें उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।

वहीं इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों सहित उपस्थित थे।
 

Content Writer

Nitika