पिथौरागढ़ः बोल्डर गिरने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, रास्ते में फंसे 20 परिवार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 06:15 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बोल्डर गिरने से बंद हो गया। इसके कारण 20 परिवार रास्ते में ही फंस गए। वहीं प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत कर यात्रा मार्ग को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कैलाश मानसरोवर यात्रा को जोड़ने वाला तवाघाट-नजंग मार्ग पर बोल्डर गिरने से बंद हो गया था। सड़क मार्ग बंद होने के कारण 20 परिवार रास्ते में ही फंस गए। वहीं प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत कर रास्ते को खोल दिया गया।

बता दें कि सड़क मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही थी। इतना ही नहीं पैदल चलने का भी रास्ता नहीं था। वहीं रास्ता बंद होने के कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static