विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर की यात्रा आज से शुरू, पहला जत्था हुआ रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Jun 12, 2018 - 12:47 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर की यात्रा मंगलवार से शुरू हो गई है। इस यात्रा के लिए पहला जत्था सोमवार को रवाना हो गया है। इसे विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

पहले दल में 59 यात्री शामिल 
जानकारी के अनुसार, पहले दल में 17 महिलाओं सहित 59 यात्री शामिल है। पहला जत्था उत्तराखंड और तिब्बत के बीच स्थित लिपुलेख से होता हुआ मानसरोवर पहुंचेगा। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के महाप्रबंधक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि इस बार विदेश मंत्रालय के फैसले पर प्रत्येक दल के साथ 2-2 जनसंपर्क अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

महिला यात्रियों के लिए 15 महिला कमांडो की तैनाती 
बता दें कि कैलाश मानसरोवर का पहला जत्था 13 जून की शाम आधार शिविर धारचूला पहुंचेगा। मानसरोवर की यात्रा पर आने वाली महिला तीर्थयात्रियों के लिए आईटीबीपी ने 15 महिला कमांडो की तैनाती कर दी है। 

Nitika