केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 11 बजे दर्शन के लिए पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

punjabkesari.in Sunday, Apr 29, 2018 - 10:42 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में सुप्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट रविवार की सुबह पुजारियों के मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच 6 महीने के लिए खोल दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 11 बजे दर्शन के लिए पहुंचेंगे। 
PunjabKesari
दर्शन के लिए भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु 
इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था केदारनाथ पहुंचने लगा। रविवार सुबह 4 बजे कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हुई। सबसे पहले डोली को मंदिर के अंदर प्रवेश करवाया गया। मंत्रोच्चारण के बीच जलाभिषेक, रुद्राभिषेक सहित सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इसके बाद करीब सवा 6 बजे विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। 

शानदार श्रृंगार से महका शिव का धाम 
केदारनाथ धाम को 20 क्विंटल गेंदे के फूल से सजाया गया। इसके साथ- साथ बेलपत्र, आम, पीपल और केले के पत्तों का भी सजावट में इस्तेमाल किया गया।  

इस बार लेजर शो से दिखेगी शिव की महिमा 
केदारनाथ धाम में इस साल एक नई शुरूआत की गई है। अब यहां श्रद्धालु लेजर शो के द्वारा भगवान शिव की महिमा भी देख सकेंगे। यह शो 5 मई तक चलेगा। इसमें केदारनाथ धाम का पौराणिक महत्व, इतिहास और भगवान शिव के विभिन्न रूपों के दर्शन होंगे। 
PunjabKesari
यात्रियों के लिए सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम 
केदारनाथ  में सरकार और मंदिर प्रबंधन ने गौरीकुंड से केदारनाथ तक सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और सुरक्षा सहित सभी बुनियादी जरूरतों के लिए पुख्ता इंतजाम किए है।  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Related News

static