अनिश्चितकालीन हड़ताल पर केमू बस संचालक, यात्रियों को हो रही दिक्कत

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 01:05 PM (IST)

हल्द्वानीः कुमाऊ की लाइफ लाइन कहे जानी वाली केएमयूओ बस सर्विस के संचालक शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे करीब 450 बसों के पहिए थम गए हैं। कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी की सड़कों पर सन्नाटा छा गया है।

केएमयूओ पदाधिकारियो के मुताबिक, हर सरकारी काम पर हमारी गाड़ियां ली जाती हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है किसी भी सरकार ने हमारा किराया नहीं बढ़ाया। हम अभी भी 95 पैसे प्रति किमी के हिसाब से किराया ले रहे हैं, जबकि रोडवेज 1.72 पैसे के हिसाब से किराया ले रही है। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं जाता है। सरकार की सारी मांगे हमें मंजूर हैं, लेकिन हमारा किराया बढ़ा दिया जाएं। 
बता दें कि अल्मोड़ा, नैनीताल समेत अन्य पहाड़ी इलाकों को जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। घंटों इंतजार के बाद भी यात्रियों को आवाजाही की कोई सुविधा नहीं मिल रही है। यात्री नीमा के अनुसार बहुत गर्मी होने के कारण आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। टैक्सी भी यहां पर नहीं लगी है, जिसके चलते लोगों को दिक्कत हो रही है। 

Deepika Rajput