किशोर उपाध्याय ने अपनी ही पार्टी को दी नसीहत, कहा- हार के कारणों पर विचार करने की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 02:57 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा और थराली चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी को विचार करने की जरूरत है। 

किशोर उपाध्याय ने अपने ही नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। इसमें फिर चाहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हो या फिर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कोई भा अन्य पार्टी का नेता। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर कहा कि यह प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित की जाएगी और इसमें हम सब उनके साथ खड़े हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने ही नेताओं पर व्यंग्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी में सभी नेता अपना-अपना राग अलाप रहे हैं। इस बात से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी चल रही है। कांग्रेस पार्टी में चल रही इस गुटबाजी का लाभ भाजपा पार्टी को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में मिल सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static