ग्राम प्रधानों को Corona से लड़ने के लिए 1 लाख दे उत्तराखंड सरकार: किशोर उपाध्याय

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 08:14 PM (IST)

नई टिहरीः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए ग्राम प्रधानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए बिना उन्हें कोरोना से बचाव की जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को इस संंबंध में एक पत्र लिखा। साथ ही कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले उत्तराखंडियों के देख-रेख अथवा उन्हें क्वॉरंटाइन में रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने सम्बन्धित ग्राम सभाओं के प्रधानों को सौंपी दी है लेकिन उन्हें इसके लिए आवश्यक संशाधन उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं। इससे उनके समक्ष कोरोना से गांव को बचाने का संकट पैदा हो गया है।

बता दें कि लॉकडाउन के कारण उत्तराखंड के हजारों प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। उन मजदूरों की घर वापसी को लेकर त्रिवेन्द्र सरकार गंभीर दिखाई है। उन्होंने गांव की कोरोना से बचाव की जिम्मेदारी ग्राम प्रधानों को सौंपी हैं।

Nitika