किशोर उपाध्याय ने की अजय भट्ट से मुलाकात, 6 सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 06:40 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड मे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के साथ उनके आवास पर मुलाकात की। किशोर उपाध्याय ने 6 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन अजय भट्ट को सौंपा। 

दोनों नेताओं के बीच  कई मुद्दों पर हुई चर्चा 
जानकारी के अनुसार, किशोर उपाध्याय ने ज्ञापन के द्वारा राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्य की जनता को वनवासी का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक कई मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की भलाई के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा तभी इस पहाड़ी राज्य का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रह रहे लोगों को वनवासी घोषित करने में सरकार को कोई परेशानी नहीं है। 

उपाध्याय ने भट्ट का किया धन्यवाद
इसके साथ ही अजय भट्ट ने कहा कि किशोर उपाध्याय ने जो भी मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को पानी, बिजली रेत और बजरी मुफ्त में मिलनी चाहिए। उपाध्याय ने मुलाकात के बाद अजय भट्ट को धन्यवाद कहा।

Nitika