जानिए नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से BJP के उम्मीदवार बने अजय भट्ट के बारे में

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2019 - 02:46 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड में होली के दिन भाजपा ने अपनी पांचों लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसी के चलते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पार्टी ने नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट उम्मीदवार घोषित किया गया है।

नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट से मौजूदा सांसद भगत सिंह कोश्यारी के चुनाव ना लड़ने के ऐलान के बाद इस सीट के लिए एक ऐसे उम्मीदवार की तलाश थी जो कि सर्वमान्य हो। इसी के चलते पार्टी ने अजय भट्ट के नाम पर मुहर लगा दी। इस खबर में हम आपको भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं। 

अजय भट्ट का व्यक्तिगत जीवन 
अजय भट्ट का जन्म अल्मोड़ा जिले के रानीखेत इलाके में 1 मई 1961 में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. कमलापति भट्ट और माता का नाम स्व. तुलसी देवी भट्ट है। अजय भट्ट ने शैक्षणिक योग्यता एलएलबी है। उनकी पत्नी का नाम पुष्पा भट्ट है और वह पेशे से वकालत करती हैं। 

अजय भट्ट का राजनीतिक जीवन 
अजय भट्ट 31 दिसंबर 2015 से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर हैं। इसके साथ ही 19 मई 2012 से लेकर 15 मार्च 2017 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 2001 में अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिला।

वहीं 1996 से 2000 तक अजय भट्ट रानीखेत से विधायक रहे। इसके बाद साल 2002 से 2007 तक दोबारा रानीखेत से विधायक बने। इसके अतिरिक्त साल 2002 से 2007 तक विधानमंडल दल में मंत्री पद पर भी विराजमान रहे। उन्होंने इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।

अजय भट्ट को "सबकी एक ही रट्ट .... अजय भट्ट ... अजय भट्ट" के नारे के लिए भी जाना जाता था।

 

Nitika