लोकसभा चुनाव 2019: जानिए नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट के बारे में

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2019 - 06:27 PM (IST)

हरिद्वारः 2019 के लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और नतीजे 23 मई को घोषित होंगे। उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं, जिनमें कि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्र हैं। इस खबर में हम आपके साथ नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट के बारे में कुछ अहम बातें साझा करेंगे। 

उत्तराखंड की नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट 2 जिलों को जोड़कर बनाई गई है। वर्तमान में यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके भगत सिंह कोश्यारी लोकसभा सांसद हैं। भगत सिंह कोश्यारी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता करण चंद सिंह बाबा को 284717 वोटों के भारी अंतर से हराया था। 2014 के आम चुनाव में यहां भगत सिंह कोश्यारी को 636769 और करण चंद सिंह बाबा को 352052 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर रहे बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार लायक अहमद को 59245 वोट मिले थे।

जिला विधानसभा
नैनीताल नैनीताल,भीमताल,हल्द्वानी,कालाढूंगी,लालकुआं
उधमसिंहनगर बाजपुर,गदरपुर,जशपुर,काशीपुर,खटीमा,किच्छा,नानकमत्ता,रुद्रपुर,सितारगंज


एक नजर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर
इस बार होने वाले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधमसिंह नगर में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 88 हजार 737 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 47 हजार 110 है। इसके साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 41 हजार 601 है, जबकि ट्रांस जेंडर के कुल 26 मतदाता शामिल हैं। 

एक नजर साल 2014 के लोकसभा चुनावों के नतीजों पर
नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर साल 2014 में भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी ने 6 लाख 36 हजार 769 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा ने 3 लाख 52 हजार 52 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी बीएसपी के लईक अहमद ने 1 लाख 13 हजार 663 वोटों से तीसरा स्थान प्राप्त किया था। 

एक नजर 2009 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
इस सीट पर साल 2009 में कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा ने 3 लाख 21 हजार 377 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा के बच्ची सिंह रावत ने 2 लाख 32 हजार 965 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे, जबकि आम आदमी पार्टी बीएसपी के नारायण पाल ने 1 लाख 43 हजार 515 वोटों से तीसरा स्थान प्राप्त किया था।

जानिए 2004 में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे 
इससे पहले साल 2004 के लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो कांग्रेस के करण चंद सिंह बाबा ने 2 लाख 75 हजार 658 वोट हासिल कर जीत का परचम लहराया था। वहीं भाजपा के विजय बंसल ने 2 लाख 26 हजार 474 वोटों से दूसरा स्थान प्राप्त किया था, जबकि तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी बीएसपी के सैयद गुलाम हसनैन ने महज 50 हजार 803 वोटों से तीसरा स्थान हासिल किया था।

 

Nitika