जानिए लॉकडाउन, सील और हॉटस्पॉट के बीच का अंतर, इससे आम जीवन कैसे हो रहा प्रभावित

punjabkesari.in Thursday, Apr 09, 2020 - 02:21 PM (IST)

 

पटना/देहरादून/रांचीः देशभर में कोरोना वैश्विक महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा था। इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा इसससे बचने के लिए 14 दिनों का लॉकडाउन किया गया था।

पीएम मोदी के आदेश के तहत सभी राज्य सरकारों के द्वारा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। वाबजूद इसके कई लोग इसकी उल्लंघना कर रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमित मरीजों में संख्या में इजाफा होता जा रहा था। इसके कारण सरकार के द्वारा कई इलाकों को सील कर दिया गया है तो कई इलाकों को चिन्हित कर उन्हें हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

वहीं अब कई लोगों को लॉकडाउन, सील और हॉटस्पॉट के बीच अंतर ही नहीं पता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि 'लॉकडाउन' और 'हॉटस्पॉट' और 'सील' में क्या अंतर है।

क्या होता है 'लॉकडाउन'?
लॉकडाउन में जरुरी वस्तुओं की दुकानों को खोलने की छूट दी जाती है। साथ ही जरूरी सामान खरीदने के लिए लोग घरों से बाहर निकल सकते हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा जाता है।

क्या होता है 'हॉटस्पॉट'?
कई राज्यों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्रियों के द्वारा अपने स्तर पर उन इलाको को हॉटस्पॉट घोषित कर देते हैं, जहां पर अधिक संख्या में संक्रमित मरीज पाए जाते हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अरविंद केजरीवाल ने अपने-अपने राज्यों में कई इलाकों को हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया है।

क्या होता है 'सील'?
सील इलाकों में प्रशासन की ओर से मदद उपलब्ध करवाई जाती है। प्रशासन जरूरी सामानों की होम डिलिवरी करता है। सरकार के कर्मचारी दरवाजे तक पहुंचकर जरूरी सामान देते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static