कोश्यारी ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर ग्रहण की शपथ, CM रावत ने दी हार्दिक बधाई

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 10:42 AM (IST)

मुंबई/देहरादूनः उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुवार को महाराष्ट्र के नए राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।

जानकारी के अनुसार, मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंदराजोग ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में कोश्यारी को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही कोश्यारी सी विद्यासागर राव का स्थान लेंगे जो 2014 से राज्य के राज्यपाल थे।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोश्यारी को राज्यपाल की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके लंबे राजनीतिक अनुभव और संघर्ष का संवैधानिक लाभ महाराष्ट्र की जनता को मिलेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, राज्य के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति समारोह में मौजूद थे।


 

Nitika