महिलाओं पर मेहरबान उत्तराखंड सरकार, रक्षाबन्धन पर रोडवेज बसों में कर सकेंगी निशुल्क यात्रा

punjabkesari.in Friday, Aug 05, 2022 - 01:43 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष फिर रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में महिलाओं के लिए राज्य के भीतर निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया है।

सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने इस संबंध में गुरुवार को राज्य परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक को आदेश जारी कर कहा कि सम्यक विचारोपरान्त शासन स्तर पर गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराए में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं ह्यांकी ने कहा कि रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को दी जाने वाली इस सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जाएगी।
 

Content Writer

Nitika