उत्तरकाशीः गंगोत्री राजमार्ग पर हुआ भूस्खलन, डीएम सहित 700 तीर्थयात्री फंसे

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 06:22 PM (IST)

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। इससे तीर्थयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इसका साथ ही आवाजाही भी पूरी तरह से ठप्प हो गई है। 

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण लगभग 700 तीर्थयात्री फंस गए हैं। इन तीर्थयोत्रियों के साथ-साथ जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसडीएम देवेंद्र नेगी सहित अन्य अधिकारी भी गंगोत्री राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण फंस गए हैं। राजमार्ग से बीआरओ के अधिकारियों के द्वारा मलबा साफ किया जा रहा हैं। इसके साथ ही फंसे हुए तीर्थयात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से ले जाया जा रहा है। 

वहीं कुछ कांवड़िए सुक्की लौट आए लेकिन अन्य कुछ तीर्थयात्री अपने वाहनों में ही रास्ते के खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि मौसम विभाग ने अभी भी अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी के चलते प्रशासन ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सतर्क रहने के निर्दश दिए हैं। 

Nitika