बद्रीनाथ राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण गिरी चट्टान, 3 लोगों की मौत

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 06:33 PM (IST)

गोपेश्वरः ब्रदीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण चट्टान और बड़े पत्थर गिरने से उनकी चपेट में आने के बाद शनिवार सुबह एक जूनियर इंजीनियर और उसके सहायक समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, चमोली जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एन जोशी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ जब पीड़ित राजमार्ग पर सड़क चौड़ी करने के काम में लगे हुए थे। इस दौरान अचानक भूस्खलन के कारण चट्टान गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के लोगों की सहायता से मलबे में से शवों को बाहर निकाला गया।

जोशी ने बताया कि घटना के कारण कोठीयलसैन से यातायात मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। जूनियर इंजीनियर और उसका सहायक चमोली के रहने वाले थे और एक अन्य मृतक हिमाचल प्रदेश के चंबा का रहने वाला था।

Ajay kumar