अब उत्तराखंड में वादधारकों को मिलेगी ई-सेवा केन्द्र की सुविधा, मुख्य न्यायाधीश ने किया शुभारंभ

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 03:14 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय में वाद धारकों की सुविधा के लिए ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। मुख्य न्यायाधीश आर एस चौहान की ओर से ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के शुरू होने से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो सकेगी।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी ने बताया कि यह पहल ई-सेवा केन्द्र है। जल्द ही अल्मोड़ा में लोगों की सुविधा के लिए ऐसा ही दूसरा ई-सेवा केन्द्र शुरू किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिला न्यायालयों में ई-सेवा केन्द्र खोलने की योजना है। उन्होंने आगे बताया कि इन केन्द्रों के माध्यम से लोगों को वादों की अद्यतन स्थिति, सुनवाई की तिथिव वाद सूची की जानकारी, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, उत्तराखंड विधिक सेवा समिति व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सेवाओं के संदर्भ में भी जानकारी मिल सकेगी।

धनंजय चतुर्वेदी ने यह भी बताया कि ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से न्यायालय के स्थान, वाद सूची एवं वादों की सुनवाई हेतु अन्य जानकारी के साथ ही ई न्यायालय परियोजना के अंतर्गत डिजिटल रूप से उपलब्ध सुविधाओं के सम्बन्ध में पूछताछ एवं सहायता ली जा सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static