तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का भारत बंद कल, नेता प्रतिपक्ष ने लोगों से की सहयोग की अपी

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 01:30 PM (IST)

हल्द्वानीः देशभर में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में 10 सितंबर को कांग्रेस के द्वारा भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने भी राज्य में आम जनता सहित सभी व्यापारियों से पूर्ण बंद का आह्वान किया है। 

जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम है। इसके बावजूद भी देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके साथ ही इंदिरा हृदयेश ने कहा कि खाने-पीने की चीजों में भी लगातार महंगाई हो रही है। इससे आम जनता का जीना दूभर हो रहा है। 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष ने आम लोगों और व्यापारियों को सहयोग देने की अपील करते हुए बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। 
 

Nitika