तेंदुए के घर में घुसने से मचा हड़कंप, वन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं आया काबू

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 05:39 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। इसी बीच वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं 9 घंटे बाद स्टोर का गेट खुलते ही तेंदुआ भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, मामला पिथौरागढ़ जिले का है, जहां पर पांडेय गांव में सोमवार शाम को तेंदुआ शावक एक घर में घुस गया। घर में मौजूद लोगों ने बिल्ली समझकर उसकी पूंछ पकड़ी तो चीखों पुकार मच गई। स्टोर के अंदर तेंदुआ गुर्रा रहा था। वहीं लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना वन विभाग को दी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू की तमाम कोशिश की लेकिन वह बाहर नहीं निकला।

वहीं रेंजर दिनेश जोशी ने बताया कि तेंदुआ 9 घंटे से अधिक समय तक स्टोर में बंद रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रैंकुलाइजर गन और पिंजरे के साथ मौके पर मुस्तैद थी लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। बता दें कि देर रात लगभग 12 बजे तेंदुआ स्टोर का गेट खुलते ही बाहर भाग निकला। तब पता लगा कि वह 8 साल का शावक था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static