उत्तराखंड में बढ़ता जा रहा तेंदुए का आतंक, मां की गोद से छीनकर 3 साल के बच्चे की ली जान

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 04:26 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड में तेंदुए का आतंक इतना बढ़ गया है कि उसने 3 साल के बच्चे नैतिक कर्क को उसकी मां की गोद से छीनकर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना पिथौरागढ़ जिले की है, जहां पर एक मां अपने 3 साल के बच्चे को घर के आंगन में दूध पिला रही थी। इसी बीच तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। तेंदुए ने बच्चे को मां की गोद से छीनकर मौत के घाट उतारा दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा उसका पीछा किए जाने के बाद तेंदुए ने बच्चे को लगभग 250 मीटर तक घसीटने के बाद छोड़ दिया। परिजनों के द्वारा बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले में वन अधिकारी ने कहा कि गांव में एक पिंजरा लगाया गया है और गश्त तेज कर दी गई है। बता दें कि जिले में इस महीने में तेंदुए द्वारा की गई यह दूसरी हत्या है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग के पपदेव गांव में 3 सितंबर को 22 वर्षीय एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था।

Nitika