पिथौरागढ़ः आदमखोर तेंदुए को वन अधिकारियों ने मारी गोली, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 04:29 PM (IST)

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शनिवार को आदमखोर तेंदुए को वन अधिकारियों ने गोली मार दी। इसके साथ ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिथौरागढ़ के जिला वन अधिकारी विनय भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि पिथौरागढ़ के चंडाक गांव में शनिवार को वन विभाग के शिकारी ने एक आदमखोर तेंदुए को मार गिराया गया। तेंदुए ने 3 सितंबर को जिले के पापदेव गांव में एक महिला की हत्या कर दी थी और पिछले कुछ हफ्तों में कई लोगों को जख्मी भी किया था।

वहीं वन अधिकारी के अनुसार, चंडाक जिले में जब तेंदुआ शनिवार सुबह 3 बजे एक ऊंचे स्थान पर दिखाई पड़ा तब शिकारी जॉय हुकिल ने उसे मार गिराया। उन्होंने बताया कि तेंदुए को 25 सितंबर को आदमखोर घोषित कर दिया गया था और हुकिल के नेतृत्व में वन विभाग के अधिकारियों के एक दल को तेंदुए को समाप्त करने का काम सौंपा गया था। बता दें कि क्षेत्र के लोगों ने तेंदुए के मारे जाने के बाद राहत की सांस ली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static