श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना, सीमित संख्या में ही लोग कर सकेंगे चारधाम यात्रा

punjabkesari.in Sunday, May 01, 2022 - 12:03 PM (IST)

 

उखीमठ/जोशीमठ/ऋषिकेश/देहरादूनः उत्तराखंड शासन की ओर से गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ चार धाम हेतु कपाट खुलने के साथ प्रथम यात्रा चरण के प्रारंभिक 45 दिनों को प्रतिदिन दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या निश्चित कर दी गई है।

बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ ने रविवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को कोरोना जांच का प्रतिबंध नहीं है। कोरोना जांच ऐच्छिक है, लेकिन मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना सबकी सुरक्षा हेतु आवश्यक है।

वहीं गौड़ ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में प्रतिदिन 15000 (पंद्रह हजार), केदारनाथ धाम में। 12000 (बारह हजार), गंगोत्री धाम में 7000 (सात हजार) और यमुनोत्री धाम में 4000 (चार हजार) प्रतिदिन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की संख्या निर्धारित की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static