थराली उपचुनावः भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

punjabkesari.in Monday, May 14, 2018 - 12:59 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में थराली उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा ने जहां अमित शाह को अपना स्टार प्रचारक बनाया है, वहीं कांग्रेस ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। भाजपा ने स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किया है। वहीं कांग्रेस की सूची में राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू है। 

कांग्रेस का कहना है कि अगर केंद्रीय नेता उत्तराखंड आते है तो इससे कार्यकर्त्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। वहीं भाजपा भी इस चुनाव में अपने आप को साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।  

Nitika