उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड स्थापना दिवस की राज्यवासियों को दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Tuesday, Nov 09, 2021 - 06:05 PM (IST)

 

देहरादून/नई दिल्लीः उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। नायडू ने मंगलवार को जारी एक संदेश में कहा कि पूरा देश उत्तराखंड के निवासियों की वीर परंपरा का आभारी है।

नायडू ने कहा कि यह राज्य आने वाले समय में अपने प्राकृतिक संसाधनों के बलबूते पर विकास की नई ऊंचाइयों को छूएगा। उन्होंने कहा, ‘‘देवभूमि उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर उनके स्वस्थ और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं।

प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य से अलंकृत उत्तराखंड वीरभूमि भी है जहां के हर जिले ने राष्ट्र की सुरक्षा में वंदनीय योगदान दिया है। पूरा देश आपकी वीर परंपरा का आभारी है।'' सत्या राम


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static